शुभ दिन के आधार पर कार्य निर्धारण
किसी शुभ काम के लिए घर से निकलने से पहले यह उपाय करें हिंदू धर्म में शुभ अशुभ का बेहद महत्व है .,सदियों से शुभ अशुभ कि यह ऋत चली आ रही है किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ समय एवं वार देखा जाता है घर से किसी महत्वपूर्ण काम के लिए निकलते समय मन घबराता है कि सफलता मिलेगी या नहीं। इसलिए हमें किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ समय जरूर जान लेना चाहिए।किसी धार्मिक कार्य को करने के लिए हम अक्सर शुभ समय की तलाश में रहते हैं यूं तो हर एक पल भगवान का ही रचा हुआ है लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर समय का अलग महत्व है। इसके पीछे का कारण यह है कि कार्य सफल हो जाए। इस लेख के मध्यम से आपको बता रही हूँ सप्ताह के सातों दिन के लिए कुछ ऐसे उपाय ,जिससे आपका दिन भी अच्छा बीतेगा उद्देश्य भी पूर्ण होंगे। सोमवार -- सोमवार का दिन भोले बाबा का होता है , मान्यता है कि इस दिन अपना चेहरा आईने में देखकर निकलना चाहिए जिससे आपके कार्य अवश्य पुरे होंगे। इस दिन आप कृषि संबंधी कोई भी नया कार्य प्रारंभ करना शुभ होता है । कृषि संबंधी...

Comments
Post a Comment