ग्रहों के उपाय को प्रभावी बनाने के वैदिक नियम
लाल किताब के अनुसार ग्रहों के उपाय को प्रभावी बनाने के वैदिक नियम--
ग्रहों के उपाय करने के बाद भी अगर साकारात्मक अनुभव नहीं हो रहा ,अगर परेशानियाँ कम नहीं हो रहीं है तो इसका मतलब है व्यवहारिक जीवन में ,नित्य -प्रतिदिन के कार्यों में कहीं न कहीं कोई गलती,कोई चूक हो रही है। जिसे सुधारना आवश्यक है।
''लाल किताब ''के अनुसार ग्रहों के उपाय करने से पहले निम्नांकित विषयों, कर्तव्यों से संबंधित निर्देशों को आत्मसात कर लें। इन वैदिक नियमों का पालन किए बिना किसी भी ग्रह के उपाय का फल निष्प्रभावी रहेगा-----
1. घर में शंख की ध्वनि प्रातः अवश्य करें।
2. घर में तुलसी का वृक्ष अवश्य लगाएं।
3. ब्राह्मणों को भोजन अवश्य कराएं।
4.लक्ष्मी की उपासना अवश्य करें।
5. एकादशी वाले दिन दान अवश्य करें।
6. अतिथि की सेवा सत्कार करें।
7. माता -पिता का अनादर ना करें।
8. सास-ससुर व परिवार के सदस्यों का आदर करें।
8. नित्य प्रातः बड़ों से आशीर्वाद ले।
9. शराब का सेवन ना करें।
10. शांत चित्त होकर भोजन ग्रहण करें।
11. ऋण लेकर अवश्य चुकाएं ।
12. रात्रि को खाने के बाद सभी बर्तन साफ करके सोएं ।
13. टूटे बर्तन घर में ना रखें।
14. उचित अवसर पर पितृ श्राद्ध अवश्य करें।
15. खाने से पूर्व का गौ - ग्रास अवश्य निकालें।
16. जानवरों को भोजन अवश्य दें।
17. निःस्सहाय विधवा और विकलांगों की सेवा करें।
18. घर में कच्ची जगह अवश्य रखें।
19. बहन- बेटियों को यथासंभव उपहार दें।
20. कन्याओं का पूजन करें।
21. ससुराल वालों से झगड़ा ना करें।
22. परिवार में संयुक्त रूप से निवास करें।
23. नाक हमेशा साफ रखें।
24. कपड़े अच्छे तरीके से पहने।
25. शाकाहारी वस्तुओं का सेवन करें।
26. घर में कच्ची जगह अवश्य रखें।
27. पर स्त्री का त्याग करें।
28. देवताओं की उपासना श्रद्धा पूर्वक प्रतिदिन करें।
29. परमात्मा पर आस्था रखें।
30. क्रोध ना करें ,संयम रखें।
[31. किसी को गाली ना दें।
32. झूठ ना बोलें ।
33. इत्र का प्रयोग ना करें।
34. घर के मनी प्लांट में दूध डालें।
35. प्रातः उठकर हथेलियों का दर्शन करें।
Comments
Post a Comment