चंद्र ग्रहण 5 जुलाई 2020


चंद्रग्रहण 5 जुलाई 2020 रविवार के दिन साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह साल का तीसरा उप्पछाया चंद्रग्रहण है जो गुरु पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है।


1 महीने के अंदर ही लगने वाला यह तीसरा ग्रहण है यह ग्रहण वास्तविक चंद्र ग्रहण ना होकर एक उप्पछाया चंद्रग्रहण है।इस ग्रहण को धार्मिक आधार से बहुत ज्यादा मान्यता नहीं दी जाती है।  5 जुलाई को लगने वाला उप्पछाया चंद्र ग्रहण सुबह 8:54  पर शुरू होगा जो 11:22 पर समाप्त हो जाएगा। यह चंद्रग्रहण अमेरिका ,दक्षिण पश्चिम यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ग्रहण काल में चंद्रमा कहीं से कटा हुआ होने की बजाय अपने पूरे आकार में नजर आएगा। ग्रहण काल के दौरान चंद्रमा धनु राशि में होंगे।

जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश किए बिना ही बाहर निकल आता है तो उसे उप्पछाया चंद्रग्रहण कहते हैं। चंद्रमा जब धरती की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है तभी उसे पूर्ण रूप से चंद्रग्रहण माना जाता है। उप्प्छाया ग्रहण को वास्तविक चंद्रग्रहण नहीं माना जाता है। ज्योतिष में भी उप्प्छाया को ग्रहण का दर्जा नहीं दिया जाता है।
भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा जिस कारण इसका सूतक काल में भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिष के अनुसार  1 महीने में यह तीसरा ग्रहण लगने जा रहा है, माना जा रहा है कि इसके प्रभाव से प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है ,महंगाई बढ़ सकती है, बड़े देशों के बीच दुश्मनी के बढ़ सकती हैं।

 यह चंद्र ग्रहण धनु राशि में लगेगा धनु राशि में गुरु बृहस्पति और केतु मौजूद है अतः ग्रहण के दौरान बृहस्पति पर राहु की दृष्टि धनु राशि को प्रभावित करेगी।धनु राशि के जातकों का मन अशांत रह सकता है ,उनके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं।



उपाय

ॐ नमो  भगवते वासुदेवाय का जाप करें।

भगवान  कृष्ण के मंत्र का जाप।


Comments

Popular posts from this blog

इस प्रकार भगवान शिव को प्रसन्न कर मनाएं रक्षाबंधन का त्यौहार