अगस्त 2020 का राशिफल


अगस्त  के महीने में सभी 12 राशियों का क्या हाल रहेगा। नया बिजनेस शुरू करना हो ,गृह या वाहन खरीदना हो ,यदि किसी शुभ मांगलिक काम की  शुरुआत  करनी है ,तो कौन सा समय सही होगा।ग्रहों की वर्तमान स्थिति का सभी राशियों पर क्या असर होगा ,कौन से शुभ -अशुभ योग बनेंगे और शुभ फलों की प्राप्ति के लिए क्या उपाय करने होंगे । इस सभी सवालों के जवाब जानने के लिए अपनी राशि अनुसार उपाय करें। 



                    


अगस्त 2020 में ग्रहों के वक्री और मार्गी होने का समय

सूर्य  ---- सूर्य 16 अगस्त तक कर्क राशि में रहेंगे फिर से राशि में प्रवेश करेंगे। 


मंगल  ---- 16 अगस्त को  मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे।


 बुध   ---- 2 अगस्त को मिथुन राशि से  कर्क राशि में प्रवेश किया है।


गुरु   ---- 30 जून को धनु राशि में वक्री अवस्था में प्रवेश किया है जो कि 13 सितंबर से                      मार्गी हो जाएंगे धनु राशि में।


शुक्र  ---- 1 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।


शनि  ---- 11 मई को मकर राशि में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं जो कि 29 सितंबर को                      मकर राशि में ही मार्गी हो जाएंगे।


राहु  ----  मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं 23 सितंबर को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।


केतु  ----  धनु राशि में गोचर कर रहे हैं 23 सितंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।


मेष 

 मेष राशि के जातकों को यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें पूर्वार्ध में थोड़ी परेशानी है लेकिन उत्तरार्ध में स्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली हैं ,पारिवारिक जीवन पूर्वार्ध में थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है धीरे-धीरे अनुकूल होती जाएंगी। धन का आगमन तथा किसी बिगड़े कार्य में सुधार एवं कार्य सिद्धि के योग बन रहे हैं। धन का अपव्यय भी हो सकता है।नौकरी में  पदोन्नति भी संभव है। ऋण लेने का योग बन रहा है। सूर्य का गोचर पंचम भाव में होने से स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा ,पढ़ाई में सफलता मिलने के चांसेस हैं।  भाग्य भाव में स्वग्रही गुरु भी शुभ फल प्रदान करेंगे। 16 अगस्त से मंगल लग्न भाव में सक्रिय होंगे जो शुभ फल प्रदान करेंगे।  शुक्र राहु की युति मन को विचलित कर सकता है।


उपाय -- हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी का दर्शन करें।
              प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। 


वृष 

वृष राशि पर  शनि की ढैया के प्रभाव से संतान संबंधी चिंता बनी रह सकती है। निकट बंधुओं से विवाद हो सकता है। राहु शुक्र की युति के कारण बौद्धिक विक्षिप्तता होने से मानसिक कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपव्यय की भी स्थिति है। मंगल व्यय भाव और सप्तम भाव के स्वामी होकर व्यय भाव में स्थित है जिससे अपव्यय हो सकता है। जीवन साथी के साथ घूमने फिरने का अच्छा समय मिलेगा, दांपत्य जीवन में निखार आएगा, वस्त्र आभूषण पर खर्च होगा। व्यापार में धन लाभ की स्थिति बन रही है। बड़े भाई से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। पंचमेश बुध पराक्रम भाव में है जिससे  छात्रों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। महीने के  पूर्वार्ध में सूर्य बुध की युति का फल मिलेगा। भाग्य और कर्मेश शनि भाग्य भाव में स्वगृही हैं जो कि शुभ फल प्रदान करेंगे गुरु केतु की युति स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है।


उपाय  -- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
               शनिवार को पीपल  पेड़ की जड़ में तिल के तेल का दिया जलाएं। 



मिथुन 

 मिथुन राशि के जातक अपनी वाकपटुता के कारण कठिन चुनौतियों से बाहर निकल पाने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति में अनिश्चितता बनी रहेगी। घर से दूर जाना हो सकता है। व्यर्थ के झगड़े एवं वाद विवाद हो सकता है। वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। यात्राएं फायदेमंद होंगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, पेट से संबंधित विकार हो सकते हैं। व्यवसाय में धन लाभ की स्थिति बनेगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इच्छाएँ पूरे होने के योग हैं, शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।

उपाय --  मिथुन राशि के जातकों के लिए उपाय गौमाता को हरा चारा खिलाएं।
               छोटी-छोटी कन्याओं को हरी चूड़ियां या कपड़े उपहार में दें।


कर्क 

कर्क राशि के जातकों  के कार्य में उन्नति होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। सम्मान बढ़ेगा। मित्रों से सावधान रहें। व्यवसाय में परिवर्तन की संभावना बनेगी। परंतु ग्रहों का योग ऐसा बनेगा जिससे आप को सावधान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने के योग हैं। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। इस महीने यात्राएं बहुत अधिक फायदेमंद नहीं रहेंगी। क्रोध की अधिकता हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।


उपाय -- हनुमान चालीसा बजरंग बाण का पाठ करें।


सिंह 

  सिंह राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यवसाय को लेकर यात्राओं का योग है। जोकि लाभप्रद होंगी। 16 अगस्त के बाद सूर्य स्वगृही  होंगे ,लग्न भाव में विराजमान होंगे जिससे कैरियर में जबरदस्त सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही अच्छा होगा। ज्ञान के कारक ग्रह गुरु पंचम भाव में अपनी ही राशि धनु राशि में स्थित है जो बहुत ही शुभ फल प्रदान कर रहे हैं। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदायक हो सकता है। ओवरकॉन्फिडेंस से बचें। 16 अगस्त के बाद से सरकारी कार्यों में रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी।


उपाय --सूर्य को जल दें।


कन्या 

  कन्या राशि के जातकों को अगस्त में मिले जुले परिणाम मिलेंगे। मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। धन का योग बन रहा है। साहस पुरुषार्थ का विस्तार होगा। आपका स्वभाव प्रशंसनीय होगा। कुटुंब में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्थाई संपत्ति में गिरावट आएगी। मानसिक तनाव बना रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय मिलाजुला हो सकता है। इंजीनियरिंग ,इंग्लिश लिटरेचर, एस्ट्रोलॉजी, लॉ से संबंधित छात्रों के लिए समय अच्छा है।


उपाय -- शनिवार को गरीबों को भोजन कराएं।


तुला 

तुला राशि के जातकों को  शासन और सरकारी अधिकारियों के सहयोग से महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव है। आपको कोई दोस्त मिल सकता है परंतु अच्छी तरह परख कर ही दोस्ती करें। अगस्त का महीना बहुत ही मायनों में बढ़िया रहेगा। ग्रहों की कुछ ऐसे योग बन रहे हैं जो आपके लिए राजयोग कारक हैं। कार्यक्षेत्र में मान -सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में भी उन्नति के योग हैं। पिता के साथ कुछ विवाद हो सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। महीने के उत्तरार्ध में सूर्य लाभ भाव में स्वग्रही होंगे जो बहुत ही शुभ फल प्रदान करेंगे। सप्तम का मंगल दांपत्य जीवन में परेशानियां दे सकता है। पराक्रम भाव में गुरु केतु का योग भी अच्छा होगा। पंचमेश शनि सुख भाव में स्वग्रही होंगे सुख में वृद्धि करेंगे साथ स्टूडेंट्स को भी पढ़ाई में सफलता मिलेगी। जितनी मेहनत करेंगे उतना फल मिलेगा।


उपाय --माता के मंदिर में श्रृंगार का सामान माता को अर्पित करें।
             शनिवार को पीपल के पेड़ की जड़ में दिया जलाएं।


वृश्चिक 

वृश्चिक राशि  वालों की कुंडली में धन भाव में गुरु  हैं एवं वक्री अवस्था में है, धन वृद्धि में सहायक होंगे परंतु धन का अपव्यय भी हो सकता है। यह माह प्रगति दायक होगा। कैरियर में चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। व्यवसाय में साधारण समय होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नेत्र विकार चोट-चपेट लगने के चांसेस बन रहे हैं। यात्राएं अधिक होंगी लेकिन विशेष फायदेमंद नहीं होंगी। शत्रुओं से सावधान रहने की भी आवश्यकता है। सूर्य कर्म भाव में स्वग्रही होंगे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, मेहनत का फल मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए मिला-जुला समय है। मंगल उत्तरार्ध में छठे भाव में आएंगे तब शत्रु परास्त होंगे।


उपाय -- मंदिर में लाल रंग का झंडा लगायें
             कुत्तों को भोजन कराएं।


धनु 

 धनु राशि लग्न में स्वगृही वक्री गुरु बहुत ही शुभ फल प्रदान करेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यवसाय में तरक्की एवं उन्नति का योग है। पारिवारिक जीवन में थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। मित्रों से सहायता मिलेगी व्यर्थ के खर्चे होंगे। मुकदमे में व्यर्थ धन बर्बाद होगा। दांपत्य जीवन में कलह की स्थिति बन सकती है। राहु शुक्र की युति सप्तम भाव में जीवनसाथी से मतभेद की स्थिति उत्पन्न करेगा। धन भाव में स्वग्रही शनि धन में वृद्धि करेगा। भाग्य भाव में सूर्य 16 अगस्त से होंगे जिससे आपको महीने के उत्तरार्ध में भाग्य का साथ मिलेगा। मंगल मीन राशि में सुख भाव में है जो मांगलिक बना रहे हैं परंतु 16 अगस्त से मेष राशि में पंचम भाव में होंगे स्वगृही  हो कर राजयोग कारक होंगे। स्टूडेंट्स के लिए महीने का पूर्वार्ध साधारण परंतु उत्तरार्ध अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य  का ध्यान रखना जरूरी है। कुछ परेशानियां हो सकती हैं।


उपाय -- गुरु बृहस्पति की पूजा गुरुवार को करें।

             केले के वृक्ष में मीठा जल चढ़ाएं । 

             सूर्य को जल दें।


मकर 

 मकर राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिलेगा। बिजनेस में समय सामान्य रहेगा।  महीने के पूर्वार्ध में सफलता प्राप्त करने के लिए एड़ी - चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। महीने के पूर्वार्ध में छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। शिक्षा में महीने के उत्तरार्ध में तरक्की मिलेगी। यात्रा में कष्ट और व्यय अधिक होगा।महीने के उत्तरार्ध में धन लाभ होने के योग हैं। स्वास्थ्य के लिए समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


उपाय -- रविवार को भैरव बाबा के दर्शन करें।
              चींटियों को आटा डालें।


कुंभ 

कुंभ राशि  के जातकों  के लिए महीने की शुरुआत में भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय में तरक्की के योग मिल रहे हैं। कैरियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। महीने के उत्तरार्ध में सूर्य सप्तम भाव में  होगा ,अहं और गुस्से को नियंत्रण में रखें अन्यथा पारिवारिक समस्याएं और विवाद हो सकता है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। अपनी कड़ी मेहनत से अपने कार्य क्षेत्र में अपनी जड़ें मजबूत करेंगे। गृह, वाहन ,सुख, धर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे।आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है । महीने के उत्तरार्ध में मेंटल टेंशन एवं व्यर्थ के भ्रमण का योग बन रहा है। छात्रों को शिक्षा में मिश्रित परिणाम मिलेंगे।


उपाय -- नेत्रहीन लोगों को शनिवार को भोजन कराएं।
               माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें।


मीन 

 मीन राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना शुभ रहने वाला है, कई मामलों में यह महीना आपके लिए बेहतर साबित होगा। सद्बुद्धि और स्वास्थ्य के लिए सरल स्वभाव का प्रदर्शन आवश्यक है। व्यापार में लाभ होगा। महीने के उत्तरार्ध में धन लाभ के योग हैं। परिवार में वृद्धि होगी। विवाद से बचें। मन प्रसन्न रहेगा। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। डटकर परेशानियों का सामना करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए बहुत अच्छा टाइम है। शिक्षा में सफलता मिलेगी परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा,परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक या पार्टी हो सकती है। नई गाड़ी खरीदने का योग है। स्टूडेंट्स को शिक्षा में सफलता मिलेगी।


उपाय -- भगवान शंकर की पूजा करें।
              हनुमान जी की नियमित उपासना करें।

Comments

Popular posts from this blog

इस प्रकार भगवान शिव को प्रसन्न कर मनाएं रक्षाबंधन का त्यौहार