दीपावली के विशेष उपाय
दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है इस वर्ष 14 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। इस बार ये पर्व शनिवार को होने से खास रहेगा। दीपावली के दिन भगवती महालक्ष्मी एवं भगवान गणेश की पूजा की जाती हैं। माता लक्ष्मी सभी प्रकार के धन ,ऐश्वर्य ,चल -अचल सम्पत्तियों एवं अष्ट सिद्धि ,नव निधियों की अधिष्ठात्री देवी है एवं भगवान गणेश रिद्धि ,सिद्धि ,बुद्धि ,शुभ -लाभ के स्वामी तथा सभी अमंगलों एवं विघ्नों के नाशक सद्बुद्धि प्रदान वाले देव हैं। इस वर्ष दीपावली पर गुरु ग्रह अपनी राशि धनु में और शनि अपनी राशि मकर में रहेंगे। शुक्र ग्रह कन्या राशि में नीच के रहेंगे । इस वर्ष दीपावली पर इन तीन बड़े ग्रहों का ये दुर्लभ संयोग बन रहा है।
दीपावली का ज्योतिषीय महत्व
हिंदू धर्म में हर त्यौहार का एक ज्योतिषीय महत्व होता है ग्रहों की दिशा ,दशा और विशेष योग विशेष शुभ फलदायक होते हैं। किसी भी शुभ काम की शुरुआत या किसी भी वस्तु की खरीदारी के लिए दीपावली का दिन बहुत ही शुभ होता है। इसके पीछे ज्योतिषी कारण यह हैं कि दीपावली के आसपास सूर्य और चंद्रमा तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में स्थित होते हैं जो की बहुत ही शुभ फल प्रदान करते हैं, यह संयोग बेहद ही सुखद संयोग माना जाता है इस कारण से दीपावली का त्यौहार ज्योतिषी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।
गुरु और शनि आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के कारक ग्रह माने जाते हैं। इस वर्ष दीपावली पर दोनों ग्रहों के अपनी राशि में होने से धन संबंधी विशेष लाभ मिलने का योग होगा ।
दीपावली पर धन प्राप्ति के विशेष ये उपाय
माता लक्ष्मी के मंदिर में गुलाब के सुगंध वाली अगरबत्ती लगाएं। माता की प्रसन्नता प्राप्त होगी।
लक्ष्मी पूजा से पहले घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक।
घर के आसपास स्थित मंदिर में दीप जलाएं। अपने इष्ट देवता और कुल देवी या देवता के नाम का भी दीप जलाएं।
दीपावली पर देवी लक्ष्मी के साथ ही श्रीयंत्र की भी पूजा करना बहुत शुभ होता है,श्रीयंत्र का पूरी रात कच्चे दूध से अभिषेक करना बहुत शुभ फलदायी माना गया है । गुरु अपनी राशि धनु में रहेंगे इस योग में किए गये उपाय का विशेष लाभ मिलता है ।
दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन के बाद घर के सभी कमरों में शंख एवं घंटी बजाएं जिसे नकारात्मकता एवं दरिद्रता खत्म होती है। लक्ष्मी का आगमन होता है।
दिवाली में लक्ष्मी पूजा के साथ ही अपनी दुकान ,कंप्यूटर इत्यादि की पूजा करें जो आपकी कमाई का साधन है।
लक्ष्मी पूजा में दक्षिणावर्ती शंख का रखना भी शुभ होता है यह माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है।
दीपावली पर हनुमानजी, चित्रगुप्त, कुबेर, कुलदेवता और पितरों का पूजन जरूर करना चाहिए।
लक्ष्मीजी के साथ भगवान विष्णु का भी पूजन करना शुभ रहता है।
पूजन में श्री सूक्त का पाठ करें ।
विष्णुसहस्रनाम, गोपाल सहस्रनाम का पाठ भी करना चाहिए।
भगवान कुबेर का ध्यान करते हुए तिजोरी के सामने भी दीप जलाएं।
कमलगट्टे को घी में मिलाकर माता लक्ष्मी को प्रसाद चढ़ाएं इससे व्यक्ति राजा जैसा जीवन जीता है।
108 कमलगट्टे की माला माता लक्ष्मी पर चढ़ाने से घर में स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
Comments
Post a Comment