नाम के पहले अक्षर से जाने व्यक्ति का स्वभाव
ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जन्म के समय चंद्र जिस राशि में होता है व्यक्ति की वही राशि होती है।उसी राशि के अनुसार नाम का पहला अक्षर निर्धारित किया जाता है, चंद्र की स्थिति व नक्षत्र के आधार पर हमारी राशि नाम मानी जाती है।अलग-अलग राशियों पर विभिन्न ग्रहों का प्रभाव लगातार रहता है ,ग्रहों के बीच घूमती राशियां अपना प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर ही नहीं बल्कि उसके व्यक्तित्व पर भी डालती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का स्वभाव उसकी राशि के अनुसार जाना जा सकता है हर राशि के व्यक्ति की अलग विशेषताएं होती हैं ,हमारे शास्त्र भी कुछ यही कहते हैं ,शास्त्रों में प्रसिद्ध ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत 12 राशियों का वर्णन किया गया है जिनके आधार पर व्यक्ति के चरित्र की व्याख्या की जाती है दुनियाभर में करोड़ों लोग हैं, लेकिन सभी के स्वभाव को केवल इन 12 राशियों में बांटा गया है। विभिन्न शोध भी यह साबित करते हैं कि एक जैसे राशियों के इंसानों के चरित्र की कुछ न कुछ बातें और गुण एक समान जरूर होती है।
व्यक्ति के लिए जीवन में नाम सर्वाधिक महत्व रखता है इससे व्यक्ति की पहचान जुड़ी होती है। नाम का पहला अक्षर आपके बारे में बहुत कुछ कहता है यहां तक कि आपके स्वभाव से लेकर आपके भाग्योदय तक के विषय में आप के असली नाम से काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। चेहरे के बाद देखा जाए तो लोग इसी से एक दूसरे को पहचानते हैं।ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के नाम का स्वभाव और गुण-दोष पर गहरा प्रभाव पड़ता है। नाम के पहले अक्षर के अनुसार किसी का व्यक्तित्व और स्वभाव क्या कहता है इस बारे में मैंने यह आलेख प्रस्तुत किया है।
ए अक्षर के लोग काफी मेहनती और धैर्यवान होते हैं या आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते है। इन्हें खुद को किसी भी परिस्थिति में ढालने की गजब की क्षमता होती है। इन्हें दूसरों की पसंद अच्छी नहीं लगती । यह खुद ही भीड़ से अलग ही देखना चाहते हैं। अपने करियर और काम को अंजाम देने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं और अपना लक्ष्य हासिल कर के ही रहते हैं। रोमांस से यह थोड़ी दूरी बनाए रखते हैं। यह लोग प्यार और करीबी रिश्ते को अहमियत देते हैं। ये लोग खुले विचारों के,नम्र ,आकर्षक और हिम्मती होते हैं,प्रैक्टिकल होते हैं।अगर इनकी कमियों की बात की जाए तो यह लोग स्वभाव से गुस्सैल होते हैं।


सी नाम के लोग हर क्षेत्र में सफलताअर्जित करते हैं। इनका चेहरा काफी आकर्षक होता है। भाग्य का साथ इनको हमेशा मिलता है।इन्हें आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। भगवान इन्हे खूबसूरत तो बनाते ही हैं साथ ही अच्छे दिखने में ये खुद भी कभी कोई कसर नहीं छोड़ते।दूसरों के दुख -दर्द में साथ देते हैं। किसी के दुःख में आगे बढ़ कर उनकी मदद करते हैं। सी नाम वालों के लिए प्यार के महत्व की बात करें तो ये जिन्हें पसंद करते हैं उनके बेहद करीब हो जाते हैं। यदि इन्हें अपने हिसाब का कोई ना मिले तो मस्त होकर अकेले भी रह लेते हैं। वैसे स्वभाव से ये काफी भावुक होते हैं।

डी नाम वाले लोगों को हर मामले में अपार सफलता हाथ लगती है। कभी भाग्य साथ ना भी दे तो इन्हें विचलित नहीं होना चाहिए क्योंकि इनकी जिंदगी में आगे चलकर सारी खुशियां लिखी होती हैं। लोगों की बात पर ध्याननहीं देते अपने मन की सुनते और करते हैं। जो ठान लेते हैं उसे करके ही मानते हैं। इन्हें सुंदर या आकर्षक दिखने के लिए बनने सवरने की जरूरत नहीं होती। यह लोग बहुत स्मार्ट होते हैं। डी नाम के व्यक्ति किसी की मदद करने में पीछे नहीं हटते। यहां तक कि यह भी नहीं देखते कि जिनकी मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है वह उनके दुश्मन के लिस्ट में है या दोस्त के लिस्ट में। डी नाम के लोग प्यार को लेकर काफी जिद्दी होते हैं। जो इन्हें पसंद हो उन्हें पाने के लिए या फिर रिश्ता निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। रिश्ता निभाने के मामले में यह बहुत विश्वास होते हैं।
इ से नाम वाले मुंहफट किस्म के होते हैं। हंसी मजाक की जिंदगी जीना ही ने पसंद है। इन्हें अपनी इच्छा अनुरूप सारी चीजें मिल जाती हैं। जो इन्हें टोका टोकी करें उनसे किनारा भी तुरंत ही ले लेते हैं। इस नाम के लोग जिंदगी को बेतरतीब जीना पसंद नहीं करते थोड़े मज़ाकिया किस्म के होते हैं। इन्हें सारी चीजें सलीके और सुव्यवस्थित रखना ही पसंद है। प्यार को लेकर यह लोग उतने संजीदा नहीं रहते ,इसलिए इनसे रिश्ते पीछे छूटने का किस्सा लगा ही रहता है। दुख में भी खुशी तलाश लेते हैं। इनकी बौद्धिक क्षमता अद्भुत होती है। कल्पनाशक्ति मजबूत होने के कारण ये रचनात्मक कार्यों से जुड़े पाए जाते हैं। अच्छे लेखक, पेंटर आदि होते है।
एफ नाम वाले लोग काफी जिम्मेदार किस्म के होते हैं। इन्हें अकेले रहना काफी भाता है। यह स्वभाव से काफी भावुक होते हैं। हर चीज को लेकर यह बेहद कॉन्फिडेंट होते हैं। सोच समझकर ही खर्च करना चाहते हैं। जीवन में हर चीज इनका काफी बैलेंस होता है।प्यार के मामले में आदर्श प्रस्तुत करते हैं। ईमानदार एवं समर्पित होते हैं।
जी अक्षर के नाम के लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा ही खड़े होते हैं। यह खुद को हर परिस्थिति में ढाल लेते हैं। यह चीजों को गोलमोल करके पेश करना पसंद नहीं करते क्योंकि इनका दिल बिल्कुल साफ होता है। अपने किए से जल्द सबक लेते हैं और फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ाते हैं । धार्मिक प्रवृति के होते हैं। अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना पसंद करते हैं। थोड़े शकी स्वभाव के भी होते हैं।
एच अक्षर के नाम वाले लोगों के लिए पैसे काफी मायने रखते हैं। यह लोग स्वभाव से काफी हंसमुख,परन्तु अंतर्मुखी भी होते हैं। इनके आसपास का माहौल भी एकदम हल्का फुल्का रहता है। सफलता की भूख इनमें जबरदस्त होती है और इसके लिए ये लोग कड़ी मेहनत करते हैं और अपना लक्ष्य प्राप्त कर लेते हैं। यह लोग दिल के सच्चे होते हैं। काफी रॉयल नेचर के होते हैं और मस्त मौला होकर जीवन गुजारना पसंद करते हैं। झटपट निर्णय लेना इनकी काबिलियत है और दूसरों की मदद के लिए आधी रात को भी यह तैयार रहते हैं।
आई अक्षर के नाम वाले लोग कलाकार किस्म के होते हैं। ना चाहते हुए भी यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। प्रभावी व्यक्तित्व के धनी होते हैं। किसी को भी प्रेरित करने की अद्भुत क्षमता होती है। ये लोग अपने जीवन को आदर्श बनाने में सक्षम होते हैं,हालांकि मौका पड़े तो इन्हें अपनी बात पलटने में पल भर भी नहीं लगता और इसके लिए वे यह नहीं देखते कि सही का साथ दे रहे हैं या फिर गलत का। इनके हाथ तो काफी कुछ लगता है, लेकिन उन चीजों के हाथ से फिसलने में देर भी नहीं लगती। यह लोग प्यार के भूखे होते हैं। इनको वैसे लोग अपनी ओर खींच पाते हैं जो हर काम को काफी सोच-विचार के बाद ही करते हैं। स्वभाव से संवेदनशील और दिखने में बेहद खूबसूरत होते हैं।कला-विज्ञान में रूचि होती है।
जे अक्षर के लोग चंचल स्वभाव के होते हैं। लोग इनसे काफी चिढ़ते हैं, क्योंकि इनमें अच्छे गुणों के साथ-साथ खूबसूरती का भी सामंजस्य होता है। जो करने की ठान लेते हैं, उसे करके ही मानते हैं पढ़ने लिखने में थोड़ा पीछे रहते हैं ,लेकिन जिम्मेदारी की बात करें तो सबसे आगे खड़े रहेंगे। इन लोगों के चाहने वाले कई होते हैं हम सफर के रूप में यह जिन्हें मिल जाए समझिए खुशनसीब है। जीवन के हर मोड़ पर यह लोग साथ निभाते हैं।इनका जीवन में कोई उद्देश्य, लक्ष्य नहीं होता। इस अक्षर के अधिकांश लोग आलसी होते हैं। यदि ये थोड़ा प्रयास करें और आलस्य का त्याग करें तो उच्च पद पर आसीन हो सकते हैं।

के अक्षर किसी भी कार्य की पूर्णता को प्रदर्शित करता है। इस अक्षर के लोग जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।। बेहद भावुक ,संवेदनशील और कल्पनाशील व्यक्तित्व वाले यह लोग भीतरी तौर पर दयनीय महसूस करते हैं। इन लोगों को हर चीज में परफेक्शन चाहिए। दूसरों से हटके चलना इन्हीं अच्छा लगता है। पैसे कमाने के मामले में भी यह काफी आगे चलते हैं । स्मार्ट और समझदार साथी जब तक ना मिले तब तक किसी एक पर टिकते नहीं।
एल अक्षर के लोग काफी चार्मिंग होते हैं इन्हें बहुत ज्यादा पाने की तमन्ना नहीं बल्कि छोटी मोटी खुशियों से यह खुश रहते हैं।पैसों को लेकर समस्या बनती है लेकिन किसी न किसी तरह रास्ता निकल ही आता है। लोगों के साथ प्यार से पेश आते हैं ,कल्पनाओं में जीते हैं और अपने परिवार को अपने जीवन का अहम हिस्सा मानते हैं। एल अक्षर वाले लोग बेहतरीन प्रबंधक और समर्पित स्वभाव के होते हैं। ये व्यवस्थित जीवन जीना पसंद करते हैं ।जीवन के बहुत से क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने में सक्षम साबित होते हैं ,लेकिन इन्हें जीवन में कई बार दुर्घटना का भी शिकार होना पड़ता है।
एम अक्षर के नाम वाले लोग बातों को मन में दबाने वाली प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसा नेचर कभी-कभी दूसरों के लिए खतरनाक भी साबित हो जाता है। चाहे बात कड़वी हो ,यदि खुलकर कोई कह दे तो बात वहीं खत्म हो जाती है, लेकिन बातों को मन में रखकर चलने से नतीजा अच्छा नहीं रहता। ऐसे लोगों से उचित दूरी बनाए रखना बेहतर है। इनका जिद्दी स्वभाव कभी-कभार इन्हे ही परेशानी में डाल देता है। वैसे अपनी फैमिली को बहुत प्यार करते हैं। खर्च करने से पहले ज्यादा सोच विचार नहीं करते। सबसे बेहतर की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। प्यार की बात करें तो ये संवेदनशील होते हैं और जिस रिश्ते में पड़ते हैं उसमें डूबते चले जाते हैं,और इन्हें ऐसा ही साथी भी चाहिए जो इन से जी जान से प्यार करें। ये लोग बिना सोचे समझे किसी भी नतीजे पर पहुंच जाते हैं। वे अपने जीवन को प्लान नहीं करते बल्कि परिस्थितियों को झेलते हुए आगे बढ़ते हैं। इन लोगों का गुस्सा बहुत तेज होता है और बहुत जल्दी आवेग में आ जाते हैं।
एन अक्षर से जिनका नाम शुरू होता है वह लोग एक अच्छे वक्ता और लेखक होते हैं। इन की कही बातों की दुनिया दीवानी होती है। हालांकि ऐसे लोगों में जलन की भावना बहुत ज्यादा होती है। इसलिए जो इनसे मिलकर नहीं चलता उसे नष्ट करने में पीछे नहीं रहते। ये लोग काफी खुले विचारों के होते हैं कब क्या करेंगे इसके बारे में ये खुद भी नहीं जानते। बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं। काम के मामले में परफेक्शन की चाहत इनमें होती है। इनके व्यक्तित्व में ऐसा आकर्षण होता है, जो सामने वालों को खींच लाता है। ये दूसरों से पंगा लेने में ज्यादा देर नहीं लगाते। इन्हें आधारभूत चीजों की कभी कोई कमी नहीं रहती और आर्थिक दृष्टि से संपन्न होते हैं ।
ओ अक्षर के नाम वाले लोग बोलते कम है और करते ज्यादा है, शायद यही वजह है कि यह जल्दी ही उन हर ऊंचाइयों को छू लेते हैं जिनका ख्वाब यह देखा करते हैं। इन सबके बावजूद समाज के साथ चलना इन्हें पसंद है। जीवन के हर क्षेत्र में सफल होते हैं। प्रतिबद्ध और समर्पित होते हैं जिससे कि जिम्मेदार व्यक्ति माने जाते हैं। किसी भी कार्य के प्रति लगन होती है। इसलिए कम समय में ही बड़ी सफलता हासिल कर लेते हैं। इनके मित्रों की संख्या कम होती है।
क्यु अक्षर के नाम वाले लोगों को जीवन में ज्यादा कुछ पाने की इच्छा नहीं होती, लेकिन नसीब इन्हें देता सब है। यह स्वभाव से सच्चे ईमानदार और काफी क्रिएटिव होते हैं। यह अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं।क्यु अक्षर वास्तविकता को दर्शाता है ,इनमें नेतृत्व का गुण जन्मजात होता है। अपनी योग्यता के दम पर सफलता के शिखर तक पहुंचते जरूर हैं, लेकिन उसे लंबे समय तक बरकरार नहीं रख पाते। खुद की कमजोरियों से हार जाते हैं।
जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के आर अक्षर से प्रारंभ होता है वे कड़े परिश्रमी और भावुक होते हैं। रिश्तो को निभाने के प्रति बेहद गंभीर होते हैं। इस अक्षर के नाम वाले लोग ज्यादा सोशल लाइफ जीना पसंद नहीं करते। हालाकी ,फैमिली इन के लिए मायने रखती है।आर अक्षर संभावनाओं का प्रतीक है।परन्तु पढ़ना-लिखना इन्हे नहीं भाता। जो भीड़ करें, उसे करने में इन्हें मजा नहीं आता। ये लोग वह काम करते हैं जिसे कोई नहीं कर सकता। इस अक्षर वाले लोग काफी तेजी से आगे बढ़ते हैं और धन दौलत की कोई कमी नहीं रहती है। अपने से ऊपर सोच-समझ और बुद्धि वाले लोग इन्हें आकर्षित करते हैं। दिखने में खूबसूरत और कोई ऐसा जिस पर गर्व हो उनकी ओर खींचे चले आते हैं।
एस नाम के लोग काफी मेहनती होते हैं।ये बातों के इतने धनी होते हैं कि सामने वाला इनकी ओर आकर्षित हो ही जाता है। दिमाग से तेज और सोच विचार कर काम करते हैं। इन्हें अपनी चीजें शेयर करना पसंद नहीं है। यह दिल से बुरे नहीं होते, लेकिन लोगों के बीच बातचीत का अंदाज इन्हे लोगों के सामने बुरा बना देता है। प्यार के मामले में यह शर्मीले होते हैं।एस नाम वाले लोग अपना काम पूरा करने के लिए हर संभव प्रयत्न करते हैं। यह अक्षर शुरुआत का भी प्रतीक है। यह लोग अपने अतीत से ज्यादा सीख नहीं लेते और भविष्य में भी समान गलती दोहराते।
टी नाम वाले लोग खर्च के मामले में एकदम खुले हाथ वाले होते हैं। चार्मिंग दिखने वाले यह लोग खुशमिजाज भी खूब रहते हैं। मेहनत करना इन्हे उतनाअच्छा नहीं लगता, लेकिन पैसों की कभी कमी नहीं होती।अपने दिल की बात कभी किसी से शेयर नहीं करते। बातों को गुप्त रखने की आदत भी इनमें होती है।टी अक्षर प्रगति का प्रतीक है। यह लोग भावुक और संवेदनशील होते हैं, इन लोगों को आत्म संयम सीखने की बहुत जरूरत होती है। छोटी-छोटी बातों में आपा खो बैठते हैं इसलिए कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है।
यू अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग कई मामलों में लकी साबित होते हैं। यह अपने साथ हुई बेईमानी एवं दुर्व्यवहार को भूल नहीं सकते और समय आने पर उसका बदला जरूर चुकाते हैं। इन्हें झूठ और फरेब बर्दाश्त नहीं होता। इस अक्षर के नाम के लोग कोशिश तो बहुत कुछ करने की करते हैं लेकिन इनका काम बिगड़ते भी देर नहीं लगती। किसी का दिल कैसे जीतना है, इनसे सीखना चाहिए। दूसरों के लिए किसी भी तरह वक्त निकाल ही लेते हैं। ये बहुत होशियार होते हैं। कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते।ये चाहते हैं कि इनका साथी हमेशा भीड़ से अलग नजर आए। अपनी खुशी से पहले साथी की खुशी का ख्याल रखते हैं।
वी अक्षर वाले लोग स्वभाव से थोड़े हल्के -फुल्के होते हैं। इन्हें जो मन को भाता है वही काम करते हैं। दिल के साफ होते हैं, लेकिन अपनी बातें किसी से शेयर करना इन्हें पसंद नहीं होता। हंसी मजाक में कही गई बातों से भी काफी गहरी बात निकाल लेते हैं।कभी-कभी यह बातें इनके लिए ही मुसीबत खड़ी कर देती हैं। यह लोग स्वाभिमानी होते हैं किसी की मदद लेना पसंद नहीं करते हैं। ये भरोसेमंद भी होते हैं,बेहद व्यावहारिक होते हैं ,सत्य के मार्ग पर चलना पसंद होता है, हालांकि यदि कोई इनकी बात नहीं मानता है तो यह क्रोधी हो जाते हैं।
एक्स अक्षर के नाम वाले लोग जरा अलग स्वभाव के होते हैं ,हर मामले में यह परफेक्ट होते हैं लेकिन ना चाहते हुए भी गुस्से के शिकार हो ही जाते हैं। इन्हें काम को स्लो करना पसंद नहीं काम फटाफट निपटाने में ही यकीन रखते हैं। बहुत जल्दी चीजों से बोरियत हो जाती है। क्या करने वाले हैं इस बात का पता इन्हे खुद भी नहीं होता। ये भरोसेमंद नहीं होते हैं।ये अपने ही किए हुए वादे से मुकर जाते हैं। प्रेम में अक्सर ये धोखा देते हैं ,लालची किस्म के भी होते हैं और जहां से भी जैसे भी धन आ सकता हो लाने का प्रयास करते हैं।
वाय अक्षर के लोग अपने जीवन में कभी भी सही चुनाव नहीं कर पाते। इन में निर्णय लेने की क्षमता बहुत कम होती है इसलिए हमेशा उलझन में रहते हैं। ऐसे लोग धन का संग्रह भी नहीं कर पाते और कर्ज लेने की नौबत बार-बार आती है। इस अक्षर के नाम वाले लोग से कभी भी सलाह लें सकते हैं। खर्च के लिए कभी सोचते नहीं,बस खाना अच्छा मिले तो हमेशा खुश रहते हैं। अच्छी पर्सनालिटी के बादशाह होते हैं। लोगों को दूर से ही पढ़ लेते हैं। इन्हें ज्यादा बातचीत करना पसंद नहीं है।धन दौलत नसीब में तो होती है लेकिन इन्हें पाने में वक्त लग जाता है।
जिन लोगों का नाम जेड अक्षर से शुरू होता है वे बहुत आशावान एवं व्यवहारिक किस्म के होते हैं। जमीन से जुड़े होने के कारण इनके कई मित्र होते हैं। समाज परिवार और देश के किसी प्रतिष्ठित पद पर पहुंचते हैं। इस अक्षर के नाम वाले लोग दूसरों से काफी जल्दी घुलमिल जाते हैं। गंभीरता इनके स्वभाव में है लेकिन बड़े ही कुल अंदाज में यह सारे काम करते हैं जो बोलते हैं साफ बोलते हैं। जिंदगी को एंजॉय करना इन्हे आता है ,ना मिलने वाली चीजों पर रोने की बजाय उसे छोड़ कर आगे बढ़ना इन्हें पसंद है। इन्हें दिखावा पसंद नहीं है इनकी सादगी को देखकर बेवकूफ समझना बहुत बड़ी बेवकूफी होगी। स्वभाव से ये रोमांटिक होते हैं,अपने प्यार के आगे किसी को भी अहमियत नहीं देते हैं।
Comments
Post a Comment