चैत्र नवरात्रि पर राशि के अनुसार किस रंग के कपड़े पहनें


चैत्र नवरात्रि में माता की कृपा प्राप्त करने के लिए राशि अनुसार किस रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा।


मेष राशि:   राशि का स्वामी मंगल है आप लाल और पीले रंग के वस्त्र धारण करें आपको राशि के ग्रह और शक्ति की कृपा प्राप्त होगी।


वृष राशि - नवरात्रि में धन संपत्ति प्राप्त करने के लिए अपनी राशि के अनुसार सफेद और पिंक कलर के कपड़े पहनें, आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।


मिथुन राशि: हरे रंग के कपड़े पहनें। देवी चंद्रघण्टा की कृपा प्राप्त होगी


कर्क राशि:– कर्क राशि वाले सफेद और हरे रंग की ड्रेस पहनें। जिससे राशि स्वामी चंद्रमा की कृपा होगी।


सिंह राशि: भगवती की आराधना के साथ यश और मान-सम्मान करने के लिए पीले रंग के कपड़े पहनें।


कन्या राशि- नवरात्रि में सफेद और हरे रंग की ड्रेस पहने ।आपकी राशि की देवी भुवनेश्वरी देवी की कृपा प्राप्त होगी कार्य सफल होंगे ।



तुला राशि: सफेद और हल्के रंग के कपड़े पहनें। माता के आशीर्वाद और इन रंगों के प्रभाव से आपको ऐश्वर्य और धन की प्राप्ति होगी।


वृश्चिक राशि: लाल और केसरीया वस्त्र पहनना चाहिए, मां शैलपुत्री प्रसन्न होंगी| ऐसा करने से आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलती रहेगी


धनु राशि- राशि स्वामी गुरु के अनुसार पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए मां दुर्गा तो प्रसन्न होगी विवाह के योग बनेंगे। धन प्राप्त होगा।


मकर राशि:- मां काली की प्रसन्नता प्राप्त करने के लिए गहरे और नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। परेशानियां दूर होंगी।


कुम्भ राशि: - आप नीले, काले, गहरे रंग के वस्त्र धारण करें| शनि देव को काला रंग अतिप्रिय है। मां कालरात्री भी गहरे रंग से प्रसन्न होती हैं।


मीन राशि - केसरिया, पीले या हल्के रंग के परिधान धारण करें| मां लक्ष्मी धन और समृद्धि प्रदान करेंगी अविवाहितो के विवाह के योग बनेंगे।


आचार्या दीपिका श्रीवास्तव


Comments

Popular posts from this blog

इस प्रकार भगवान शिव को प्रसन्न कर मनाएं रक्षाबंधन का त्यौहार