अंको से रोग एवं रोग का निवारण जन्मतिथि के अंको का योग मूलांक तथा जन्मतिथि ,महीना एवं वार के अंकों का योग भाग्यांक कहलाता है।अंक ज्योतिष में आपकी जन्म की तारीख से संभावित रोग के विषय में जानकरी एवं उसका निवारण संभव है। 1* * यदि आपकी जन्म की तारीख 1,10,19,28 है तो आप को हृदय संबंधी कष्ट हो सकता है।वृद्धावस्था में आपको नेत्र पीड़ा,अपच ,गठिया ,रक्तचाप, डिप्थीरिया, दुर्बलता जैसे रोगों की संभावना हो सकती है। उपाय ** 1 सूर्य का अंक है इसलिए इन परेशानियों से बचने के लिए, आदित्य ह्रदय स्तोत्र का और सूर्य स्तोत्र व कवच का पाठ करना लाभप्रद होगा। 2 ** यदि आपका जन्म महीने की 2,11,20,29 तारीखों को हुआ है तो आपको कमजोरी ,क्षीणता, उद्वेग ,मस्तक पीड़ा, छोटी-छोटी दुर्घटना, हृदय रोग ,संवेदनशीलता, भावुकता ,स्नायु दुर्बलता जैसे रोगों की संभावना बन सकती हैं। उपाय ** चंद्र स्तोत्र व कवच का पाठ करना लाभप्रद होगा 3 ** यदि आपका जन्म 3, 12, 21 ,30 तारीख को हुआ है तो आपको चर्म रोग, खुजली, पित्त प्रकोप ,स्नायु निर्बलता ,मानसिक उद्व...
Comments
Post a Comment