ज्योतिष में बाँसुरी के उपाय


             
भगवान कृष्ण को सर्वाधिक प्रिये बाँसुरी का हमारे भारतीय ज्योतिष में बहुत महत्व है। वास्तु दोष हो या विवाह में परेशानी ,व्यापर में परेशानी हो या बच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता की कमी हो,संतान प्राप्ति में बाधा हो या गृह क्लेश  ,लड़के -लड़कियों की शादी तय नहीं हो पा रही हो ,घर में कोई बीमार हो ,धन अर्जन में परशानी हो रही हो  तो बाँसुरी के माध्यम से छोटा सा उपाय करके इच्छित फ़ल प्राप्त किया जा सकता है। 

1 .. घर में बाँसुरी रखने से उन्नति और तरक्की होती है। 
2 .. वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में चाँदी की बाँसुरी रखने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और वास्तु दोष भी    दूर होता है। 
3 .. घर में श्री कृष्ण की मूर्ति के पास बाँसुरी रखें  इससे मन शांत रहता है।  
4 .. लड़के -लड़कियों के विवाह में परेशानी हो रही हो तो उनके बेडरूम में लाल रंग की बाँसुरी रखें। 
5 ..बाँसुरी को मोर पंख से सजा कर अपनी मनोकामना कहकर पूजा के स्थान पर रखें ,इससे मनोकामना जल्दी पूरी होती है। 
6 ..यदि घर में कोई बीमारी से पीड़ित है तो सुनहरे रंग की बाँसुरी पूजा के बाद बीमार व्यक्ति के बेडरूम में रखें इससे बिमारी में राहत मिलेगी। 
7 .. एक ही रंग की दो बाँसुरी पूजा के स्थान पर रखने से गृह क्लेश ख़त्म होता है। 
8 .. बच्चों को पढ़ाई में एकाग्रता के लिए स्टडी रूम में सफ़ेद रंग की बाँसुरी रखें। 
9 .. व्यापर में सफलता के लिए अपने दूकान की छत पर दो बाँसुरी रखें। 
1o .. दाम्पत्य जीवन में परेशानी हो तो सबसे पहले यह देखें की बेड के ऊपर बीम तो नहीं है अगर ऐसा है तो दो  बांसुरी ले कर उसे बीम के दोनों तरफ लाल धागे से बांध दें ध्यान रखें की बाँसुरी का मुँह बेड की  तरफ हो। 



आचार्य दीपिका श्रीवास्तव 


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

इस प्रकार भगवान शिव को प्रसन्न कर मनाएं रक्षाबंधन का त्यौहार

शुभ दिन के आधार पर कार्य निर्धारण