जुलाई 2020 का राशिफल

 ग्रहों की  स्थिति के अनुसार जुलाई 2020 का राशिफल विचार प्रश्न कुंडली के आधार पर  




जुलाई में  ग्रहों की  स्थिति के अनुसार नयी योजना बनाने के साथ ही जुलाई 2020 का राशिफल उनके क्रियान्वयन में भी आपके लिए सहायक सिद्ध होगा। जन्म कुंडली में चंद्रमा जिस राशि में होता है वही व्यक्ति की राशि होती है। जैसे यदि किसी व्यक्ति की राशि मेष है तो उसको मेष राशि का राशिफल देखना चाहिए।


ग्रहों के अनुसार राशिफल -- 

सूर्य --- मिथुन राशि में है जो कि सूर्य की सम राशि है।सूर्य 16 जुलाई को सुबह 12: 10 पर मिथुन राशि से कर्क राशि में परिवर्तित होंगे।

मंगल --- इस समय मीन राशि में है  मंगल की मित्र राशि है।

बुध --- मिथुन राशि में 18 जून से वक्री हैं और 12 जुलाई से मार्गी हो जायेंगे हैं।

गुरु --- मकर राशि में वक्री हैं और वक्री अवस्था में ही 30 जून को धनु राशि में वापस आएंगे और 20 नवंबर तक रहेंगे।

शुक्र --- वृष राशि में वक्री है जो 25 जून से मार्गी हो जाएंगे।

शनि --- मकर राशि में  वक्री है।

राहु --- मिथुन राशि में है ।

केतु --- धनु राशि में है। 


मेष 

मेष राशि वाले जातकों को जुलाई के महीने में मान -म्मान को हानि पहुंच सकती है। इसलिए कोई भी गलत कार्य करने से बचें शुक्र आपके दूसरे भाव में उपस्थित रहेगा जिसकी वजह से परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। अत्यधिक क्रोध से बना हुआ कोई भी कार्य बिगड़ सकता है अतः गुस्से पर नियंत्रण रखें।साझीदारी के कार्य में अपनी बुद्धि विवेक का परिचय दें पूर्व नियोजित योजनाओं में विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है   इस समय में घरेलू उलझन बढ़ेगा ,अपने परिवार का ध्यान रखें और उनकी हर संभव सहायता करें। इस महीने आप धर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्य के प्रति ऊर्जावान दिखेंगे कार्यस्थल पर जोश में होश ना खोयें । किसी से लड़ाई -झगड़ा ना करें।  स्थान परिवर्तन हो सकता है। स्त्री जातिका का गर्भपात हो सकता है अतः डॉक्टर की सलाह में रहे।  

 उपाय---

शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना शुभ रहेगा,हनुमान जी  करें।

वृष 

वृष राशि  के जातकों के लिए यह समय परिवर्तन का होगा।सूर्य दूसरे भाव में विराजमान होंगे।
पुरानी संपत्ति का सुख मिलेगा।गृह-भूमि-वाहन सुख होगा। घर में वाहन की खरीद बिक्री हो सकती है। विपरीत परिस्थितियों में विकास संभव है आय कम और खर्च अधिक रहेगा। सट्टा लॉटरी से हानि। उत्तरार्ध में दिमागी अस्थिरता द्रव्य हानि और शरीर में पीड़ा का योग बन रहा है। भाई बंधुओं से मतभेद हो सकता है आपके स्वभाव में खिन्नता एवं उत्तेजना से बनते कार्यों में विघ्न उत्पन्न हो सकते हैं अतः अपने अहं और गुस्से  को अपने नियंत्रण में ही रखना अच्छा रहेगा पूर्व में किए गए प्रयासों का प्रतिफल कुछ दिनों के उपरांत ही मिलेगा दांपत्य जीवन में नई चेतना का संचार होगा। छात्रों के अंदर प्रतियोगिता के प्रति जागरूकता पैदा होगी जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के चांसेस बढ़ जाएंगे।

उपाय ---

भगवान शिव की पूजा करें।
शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन

 मिथुन राशि के जातकों के मन में विशेष रूप से धन प्राप्त करने की चाहत बढ़ेगी।आर्थिक क्षेत्र में विकास के अवसर बढ़ेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। साझेदारी में कोई काम करने का मौका मिलेगा लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें। धन हानि का योग बन रहा है अतः सोच समझ कर फैसला करें। सही निर्णय से धन लाभ भी होता रहेगा, चल-अचल संपत्ति का विस्तार होगा। शत्रुओं से समझौता होगा स्त्री के साथ सुख सहयोग बढ़ेगा सुख-समृद्धि की वृद्धि होगी चोट के द्वारा शरीर को कष्ट हो सकता। व्यर्थ की यात्रा में परेशानी हो सकती है यदि पहले से किसी बीमारी से पीड़ित है तो इस समय बढ़ सकता है खाने में मसालेदार वस्तुओं का सेवन करने से परहेज करें।

उपाय ---

भगवान गणेश  पूजा करें।
जल अर्पित करें।
बुध के मंत्रो  का जाप करें।

 कर्क 

जुलाई के महीने में कर्क राशि वाले जातकों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है अनियोजित खर्चे बढ़ेंगे।इस महीने कुछ यात्राएं हो सकती हैं जो आपके कैरियर के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी, व्यापार में मजबूती आएगी और कार्यों में स्थायित्वआएगा। लेकिन आलस्य की बढ़ोतरी होगी और आपके हाथ से कुछ बड़े मौके जा सकते हैं।मन में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी छोटी-छोटी बात को लेकर क्रोध बढ़ेगा। मित्र वर्ग से सावधान रहें। किसी भी नवीन कार्य में धन का इन्वेस्टमेंट ना करें। दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती हैं। स्वास्थ्य के मामले में आप थोड़े कमजोर पड़ेंगे इसलिए स्वास्थ्य पर आपको सबसे ज्यादा ध्यान देना है।आपके भाई बहन विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

उपाय

भगवान शिव की पूजा करें।
सोमवार का व्रत करें करें।


सिंह 



सिंह राशि वालों के लिए महीने के प्रारंभ में लग्न के स्वामी सूर्य के लाभ भाव में होने से लाभ का दौर चलता रहेगा परंतु उत्तरार्ध में व्यय भाव में होने से खर्च बढ़ जाएगा।अविवाहित लोगों के परिणय सूत्र में बंधने का समय है।कारोबार में उन्नति, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इष्ट मित्रों से मनमुटावहो सकता है । सर में दर्द एवं रक्त विकार से कष्ट हो सकता है।परिवार में सुख -शांति की कमी रहेगी।क्रोध बढ़ सकता है। बनते कार्यों में विघ्न आ सकता है।संतान तथा परिवार के मध्य सहयोग में कमी रहेगी।

उपाय

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

कन्या 


कन्या राशि  के लोगो का यशोगान होगा चर्चा होगी।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस महीने भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप जिस भी काम को करना चाहेंगे उसमें सफलता मिलेगी।कार्यक्षेत्र में आपके मान और सम्मान में वृद्धि होगी तथा यात्रा पर जाने के मौके प्राप्त होंगे।कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। नवीन कार्य की योजना बनेगी परंतु क्रियान्वयन में अभी विलंब हो सकता है। प्रॉपर्टी में कोई इन्वेस्टमेंट हो सकता है। महीने के उत्तरार्ध में आर्थिक उलझन आएगी, खर्च अधिक होगा साथ ही घरेलू परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। मन में अशांति एवं असंतुष्टता बनी रहेगी जिसके कारण क्रोध बढ़ सकता है। यदि आप स्टूडेंट हैं कोई परीक्षा दे रहे हैं तो संभल कर रहे।

उपाय

शिव स्तुति का पाठ करें।
बजरंग बाण और दुर्गा चालीसा का नियमित रूप से पाठ करें।


तुला 

तुला राशि वालों की कुंडली में जुलाई में शुक्र अष्टम भाव में रहेगा जिसकी वजह से आपने आपके व्यवहार में मर्यादा की कमी देखी जा सकती है। सरकारी क्षेत्र में सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।समाज में अच्छा स्थान प्राप्त करने के लिए मर्यादित आचरण करें। कार्यस्थल पर भी दुर्भावना का शिकार होने से बचना चाहिए। साथ ही किसी भी काम में अति आत्मविश्वास प्रकट ना करें। इस माह धार्मिक प्रवृत्ति आपके मन में रहेगी ,कुछ धार्मिक यात्राएं भी कर सकते हैं। विरोधियों पर इस महीने आप जीत हासिल करेंगे और कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेंगे।किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के सहयोग से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।पूर्व में किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे।यात्रा में चोट आदि का भय तथा माता-पिता से मतभेद हो सकता है।

 उपाय 

हनुमान चालीसा का पाठ करें विशेष लाभ होगा।
सूर्य आराधना करें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि वालों का जुलाई में पारिवारिक एवं आर्थिक उलझनों के कारण मन परेशान रहेगा।अनियोजित योजनाओं में विघ्न बाधाएं आ सकती हैं, परिवार में मतभेद हो सकता है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद आय के साधन बनते रहेंगे।मनोबल से कठिन कार्य भी आसान कर लेंगे। कठिन श्रम व प्रयत्न से अभीष्ट कार्य की सिद्धि होगी। घर -गृहस्थी का उत्तम सुख मिलेगा। सरकारी नौकरी वाले संभल जाइए रिश्वत लेते हुए पकड़े जा सकते हैं, आपकी शिकायत गुप्त रूप से की जा सकती है।व्यापार एवं मुकदमे में विशेष परेशानी हो सकती है। पदोन्नति में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें नेत्र में पीड़ा हो सकती है।

उपाय

प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ करें।


धनु राशि

राशि स्वामी बृहस्पति इसी राशि में केतु के साथ युति कर रहे हैं। यह युति आपके शुभ फलों में वृद्धि करेगा। धनु राशि के जातकों को अध्यात्म पर ध्यान देने एवं धर्म -कर्म करने की का प्रयास करना चाहिए।केतु के कारण शारीरिक रूप से भारी कष्ट आ सकता है। वाहन मशीनरी से चोट स्वास्थ्य की हानि मुंह व स्किन से संबंधित बीमारियों के प्रति अलर्ट रहें। विषम परिस्थितियों का सामना सहजता से करें।राजकीय कार्यों में कष्ट की स्थिति रहेगी यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है तो इस माह व मामला उलझ सकता है। अपनों से ही कोई धोखा मिल सकता है खासकर आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा ना करें। 17 जुलाई के बाद कुछ राहत मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की सहायता से परेशानियों से बाहर आने का रास्ता मिलेगा।ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो इस बार कार्यक्षमता में वृद्धि दिखाई देगी तो वहीं दूसरी ओर पूर्ण की गई जिम्मेदारियां पुनः मिल सकती हैं। व्यापारी वर्ग बड़े निवेश में जोखिम उठाने से बचे पार्टनरशिप में यदि खटास आ रही थी तो उसमें भी अब सुधार होगा। पारिवारिक स्थिति बेहतर बनेगी।नए संबंध जुड़ेंगे कहीं से विवाह संबंधित प्रपोजल मिल सकता है।छात्रों  को पढ़ाई पर फोकस करना होगा।


उपाय

विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें.
बृहस्पति के बीज मन्त्रों का जाप करें।




मकर 


मकर राशि के जातकों को इस माह   मिले -जुले परिणाम प्राप्त होंगे।आपका आर्थिक पक्ष चुनौती भरा रहेगा ,आर्थिक उलझन के कारण मन चिंतित रहेगा।क्योंकि आपके खर्चे बेतहाशा होंगे जिन पर नियंत्रण पाना मुश्किल होगा।इसके अलावा आपके कुछ विरोधी भी सर उठा सकते हैं।आपका स्वास्थ्य भी इस महीने आपको परेशानी में डाल सकता है सिर दर्द,आंखों में कष्ट हो सकता है ,स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है।इन तीनों क्षेत्रों को अगर आप संभाल लेंगे तो बाकी सभी क्षेत्रों से आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। इस महीने सफलता दायक दूरस्थ यात्राएं होंगी।किसी नवीन कार्य योजना पर विचार-विमर्श होगा। परिवार में तनाव एवं वैचारिक मतभेद हो सकते हैं धार्मिक कार्यों में मन लगेगा जिससे मानसिक तनाव कम होगा।प्रेम जीवन के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। जुलाई में आपके कुछ नए मित्र बनेंगे और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।

 उपाय

 बुध के बीज मंत्रों का जाप करें।
गरीबों की सेवा करें और शनिवार के दिन विकलांगों को भोजन कराएं।
शनि स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ 

जुलाई में कुंभ राशि के जातकों के लिए आमदनी के मामले में बेहतर रहने वाला है आपको अनेक प्रकार से आर्थिक लाभ मिलेगा, शुक्र देव की कृपा इस महीने आप पर जमकर बरसेगी ,गृह निर्माण आदि में विशेष खर्च होगा। जीवन में भौतिक सुख बढ़ेगा।परिवार का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा।व्यवसाय में संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है परन्तु साधारण लाभ होता रहेगा।शत्रुओं का शमन होगा। विद्यार्थियों को श्रम का लाभ मिलेगा। कुछ प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ने से आपके रुके हुए कार्यों में प्रगति हो सकती है। संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी। 16 जुलाई के बाद परिवार में शुभ एवं धार्मिक कार्यों पर खर्च का योग बन रहा है। प्रॉपर्टी को लेकर पहले से चल रहा विवाद दूर होने में विलंब होगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है।

उपाय

शनि स्तोत्र का पाठ करें।
शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करें।

मीन 

मीन राशि के जातकों को जुलाई में कैरियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे,परिश्रम और पुरुषार्थ करने पर धन लाभ के अवसर होंगे। आपके मन में हमेशा लाभ ही लाभ दिखाई देगा यह स्थिति आपके लिए ठीक नहीं है। यदि  आप व्यापार करते हैं तो इस समय साझेदारी के कार्यों में उचित लाभ का योग नहीं है,आपका बिजनेस पार्टनर आपके विरुद्ध जा सकता है। इस माह में आपके पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं ,संतान को लेकर परेशानी हो सकती है।परन्तु  किसी निकट सहयोगी की सहायता से बिगड़े हुए कार्यों में सुधार हो सकता है।विद्यार्थियों के लिए यह महीना अधिक अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है क्योंकि शनि देव की दृष्टि आपके पंचम भाव पर है जिसकी वजह से आपकी पढ़ाई में रुकावट आ सकती है। यदि प्रेम जीवन की बात की जाए तो यह महीना अच्छा रहेगा लेकिन अगर आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो उसके लिए समय थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण रह सकता है।अत्यधिक थकान के  स्वास्थ्य बिगड़ सकता है ,सेहत का ध्यान रखें।

उपाय

 शनिवार के दिन शनि देव की उपासना करें और छाया दान अवश्य करें।
 सुंदरकांड का पाठ करें।









Comments

Popular posts from this blog

इस प्रकार भगवान शिव को प्रसन्न कर मनाएं रक्षाबंधन का त्यौहार