राशिफल दिसंबर 2020
ग्रहों का गोचर
सबसे पहले जानते हैं ग्रहों के गोचर के विषय में क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह गोचरीय स्थितियां हमारे जीवन को प्रभावित करने में सक्षम होते हैं। इन ग्रहों के गोचर का हमारे जीवन पर अवश्य ही प्रभाव पड़ता है।
सूर्य -- वृश्चिक राशि से धनु राशि में 15 दिसंबर
मंगल -- मीन राशि से मेष राशि में 24 दिसंबर
बुध -- वृश्चिक राशि से धनु राशि में 17 दिसंबर
गुरु -- मकर राशि में 20 नवंबर
शनि -- मकर राशि में
शुक्र -- तुला राशि से वृश्चिक राशि में 11 दिसंबर
राहु -- वृष राशि में
केतु -- वृश्चिक राशि में
मेष राशि
कार्यक्षेत्र
कैरियर के लिए समय अच्छा रहेगा, यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा। कैरियर में आगे बढ़ने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा।साझेदारी में व्यापार करना फायदेमंद होगा।
आर्थिक
बकाया धन की प्राप्ति होगी,आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। पहले से प्रस्तावित योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। भूमि, भवन, वाहन के कार्यों में फायदा होगा।
पारिवारिक
परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। वैवाहिक जीवन बहुत ही अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ गलतफहमियां दूर होंगी, परिवार का माहौल खुशनुमा होगा। लव लाइफ़ भी अच्छा रहने की उम्मीद है लवमेट के साथ विवाह के योग बनेंगे।
शिक्षा
स्टूडेंट के लिए समय अच्छा रहेगा ,परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
स्वास्थ्य
सेहत का विशेष खयाल रखें।पेट दर्द एवं सर दर्द की परेशानी हो सकती है।
उपाय
प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृष राशि
कार्यक्षेत्र
नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। परंतु विरोधियों से सतर्क रहें हालांकि विरोधियों का भय आपके मन से दूर होगा। व्यापारियों को सफलता मिलने की संभावना है।
आर्थिक
इस महीने खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही आमदनी में कमी हो सकती है। जिससे मेंटल टेंशन हो सकता है। धन संचय करने का प्रयास करें एवं फिजूलखर्ची से बचें।
शिक्षा
शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत से अच्छे फल मिलने की संभावना है। पंचमेश बुध सूर्य के साथ अष्टम भाव में स्थित है, अच्छे परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
परिवार
पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। सप्तम भाव में शुक्र के साथ केतु की युति है राहु की दृष्टि है ,जीवनसाथी की कुछ आदतें बिगड़ सकती हैं जिससे मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लव लाइफ में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। भाई बहनों के साथ भी कुछ विवादास्पद स्थिति उत्पन्न हो सकती है, माता-पिता का आदर करें। अपना व्यवहार अच्छा रखें।
स्वास्थ्य
पैरों में दर्द एवं छाती और फेफड़ों से संबंधित परेशानी हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।
उपाय
प्रतिदिन माता लक्ष्मी की आराधना करें।
मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र
महीने के पूर्वार्ध में कार्य क्षेत्र के लिए समय अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। परंतु महीने के उत्तरार्ध में कार्य क्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल में परेशानी का सामना करना।
आर्थिक
आमदनी से ज्यादा खर्च होने की संभावना है। परिवार की जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है जिसमें धन खर्च होने की संभावना है।
शिक्षा
विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है, परंतु कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
परिवारिक
परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। कोई नया मेहमान आ सकता है। अविवाहितों का विवाह होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा। परिवार की सुख शांति के लिए किए गए आपके प्रयास सफल होंगे। हालांकि सूर्य के सप्तम भाव में स्थित होने की वजह से छोटे- मोटे विवाद हो सकते हैं। सामंजस्य बनाए रखें। लव लाइफ में भी कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है।
स्वास्थ्य
इस महीने कन्फ्यूजन की कंडीशन हो सकती है। गुस्सा बढ़ सकता है। मेंटल टेंशन से बचने का प्रयास करें।
उपाय
भगवान विष्णु की पूजा करें।
कर्क
कार्यक्षेत्र
करियर में थोड़ा संभल कर चलने की जरूरत है।कार्यक्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट के फेल होने की सारी जिम्मेदारी आपके सर पर मढ़ दी जा सकती है। जिन जातकों ने नयी जॉब ज्वाइन की है उनके लिए समय अच्छा है। व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा है ,व्यापार में कोई नया ऑर्डर मिल सकता है या किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है।
आर्थिक
इस महीने आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होने से कहीं इनवेस्ट कर भी कर सकते हैं। व्यापारियों को फायदा होने की उम्मीद है। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से समय ठीक है।
शिक्षा
इस महीने स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा उन्हें किसी परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं जिससे उनके माता-पिता को खुशी मिलेगी।
पारिवारिक
परिवार का माहौल खुशहाल होगा। बच्चों की वजह से खुशियां मिल सकती हैं। परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर जाने का प्लान भी हो सकता है। जीवन साथी के साथ घूमने फिरने का प्लान बनेगा। लव लाइफ में थोड़ी परेशानियां हो सकती है रिश्ता टूट सकता है ,सामंजस्य बनाए रखें।
स्वास्थ्य
इस महीने स्वास्थ्य अच्छा रहेगा यदि कोई पुरानी बीमारी थी तो इस महीने ठीक होने की संभावना है।
उपाय
प्रतिदिन भगवान शंकर की पूजा करें।
सिंह राशि
कार्यक्षेत्र
भाग्य का साथ मिलेगा जिससे कैरियर में आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी।सीनियर्स आपसे प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। बिजनेस में भी लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस में साझेदार का सहयोग मिलेगा जिससे व्यापार को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी। कुल मिलाकर कैरियर के लिए समय अच्छा है।
आर्थिक
धन संचय होने के योग बन रहे हैं। सुख साधनों एवं दैनिक कार्यों के लिए खर्च की आपूर्ति में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय के नए साधन विकसित होंगे। लेनदेन में सतर्कता बरतें। किसी प्रकार के इन्वेस्टमेंट या शेयर बाजार इत्यादि में इन्वेस्टमेंट में मुनाफा होने की उम्मीद है।
शिक्षा
पंचमेश गुरु छठे भाव में अपनी नीच राशि में है। छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी होगी। आलस्य त्यागकर एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें।
पारिवारिक
इस महीने अपने व्यवहार को लेकर विवेकशील होना पड़ेगा । परिवार में किसी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार में जो लोग अविवाहित हैं उनके विवाह की बात हो सकती है। लव लाइफ सामान्य रहने की संभावना है। कुछ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को नई जॉब मिल सकती है।
स्वास्थ्य
इस महीने सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। कंधे दर्द ,पीठ दर्द की समस्या हो सकती है। मानसिक तनाव भी हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मन में सकारात्मक विचार रखें।
उपाय
सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि
कार्य क्षेत्र
बहुत ही सोच समझ कर चलना होगा, किसी छोटी सी गलती का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें ,जो लोग आपके सामने आपके हितैषी बनते हैं वो ही आप के सबसे बड़े शत्रु हो सकते हैं। व्यापार में यथाशक्ति धनोपार्जन का प्रयास सफल रहेगा। कुल मिलाकर स्थिति बहुत अच्छी नहीं है सतर्क रहें।
आर्थिक
महीने के पूर्वार्ध में धन संबंधी परेशानियों की संभावना कम है परंतु महीने के उत्तरार्ध में धन संबंधी परेशानियां हो सकती। नौकरी में सैलरी बढ़ने के योग हैं। धन का निवेश किसी अच्छी जगह करें तो आपको भविष्य में उसका फायदा मिलेगा।
शिक्षा
विद्यार्थियों के लिए यह महीना सामान्य रहेगा। किसी गलत संगत में पड़कर अपने समय और पढ़ाई का नुकसान कर सकते हैं। सतर्क रहें एकाग्र चित्त होकर पढ़ाई करें।
पारिवारिक
परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है यह महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है ,उलझनों को सुलझाने में आप सफल रहेंगे। परिवार में इस महीने किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है जिससे घर का माहौल हल्का होगा। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है लवमेट के प्रति लगाव बढ़ेगा। विवाहित लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से रिश्ते सुधार कर रखने का प्रयास करें। कुल मिलाकर मिला इस महीने परिवारिक जीवन मिलाजुला साबित होगा।
स्वास्थ्य
मांसपेशियों में जकड़न, पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है साथ ही कान एवं कंधे दर्द की भी समस्या हो सकती है। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
उपाय
श्री अष्टलक्ष्मी स्तोत्र का 108 बार जाप करें।
तुला राशि
कार्यक्षेत्र
कैरियर के लिए समय शुभ है।नये अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार के लिए भी समय अच्छा है। व्यापारीक यात्राएं सफल होंगी।मेहनत का लाभ मिलेगा।
आर्थिक
आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। कीमती सामान चोरी होने या खोने की संभावना है सतर्क रहें। आर्थिक संकट के समय आपको कहीं से आर्थिक मदद मिलेगी।
शिक्षा
पंचमेश शनि चतुर्थ भाव में स्वगृही है, शुभ फल प्रदान करेंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत अधिक करनी होगी।
पारिवारिक
पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। बच्चे शिक्षा में तरक्की करेंगे मां का आशीर्वाद मिलेगा। अपनी मां का सम्मान करें। जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है।लवमेट के साथ आपके रिश्ते को परिवार वालों की मंजूरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य
सीने में दर्द की समस्या हो सकती है, किसी प्रकार की स्किन प्रॉब्लम या ऐलर्जी भी होने की संभावना है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
उपाय
प्रतिदिन श्री गणेश स्तुति करें।
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र
मनचाही जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।नये बिजनेस के लिए कागजी कार्यवाही पूरी हो सकती है।
आर्थिक
समय सामान्य रहने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। परिवार की जरूरत को लेकर भी खर्चे बढ़ेंगे। कहीं इन्वेस्ट करने से पहले भी अच्छी तरह सोच विचार कर लें। पैसा कमाने के लिए गलत रास्ते का चुनाव ना करें परेशानी बढ़ सकती है सतर्क रहें।
शिक्षा
जो जातक उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उनके लिए समय बहुत अच्छा है, शिक्षा में अपना परचम लहराएंगे। अन्य स्टूडेंट्स को भी एकाग्र चित्त होकर पढ़ाई करनी होगी तभी सफलता मिलने के योग हैं।
स्वास्थ्य
इस महीने आपकी आंखों में ,कान में एवं छाती में परेशानी हो सकती है अपनी सेहत का ध्यान रखें।
उपाय
हनुमान जी की पूजा करें।
ॐ हनुमते नमः मंत्र का जाप करें।
धनु
कार्यक्षेत्र
समय सामान्य रहेगा।जॉब बदलना चाहते हैं तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ जातकों को उनकी ड्रीम जॉब मिल सकती है परंतु सतर्क रहें सीनियर्स के साथ नोकझोंक हो सकती है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है, सफलता मिलने की संभावना है।
आर्थिक
आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। रुके हुए प्रोजेक्ट से सोर्स ऑफ इनकम बढ़ेगा। स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ फिजूलखर्ची भी हो सकती है ध्यान रखें।
शिक्षा
कुछ विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिल सकती है उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। मेहनत सफल रहेगी।
पारिवारिक
पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है, घरेलू कलह से मानसिक तनाव होगा। काम के सिलसिले में घर से दूर जा सकते हैं। परिवार के साथ किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर विवाद होगा। सतर्क रहें। लव लाइफ में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग सिंगल है उन्हें लव पार्टनर मिल सकता।
स्वास्थ्य
इस महीने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है सर दर्द ,पीठ दर्द, रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या हो सकती है।
उपाय
भगवान शंकर की पूजा करें।
मकर राशि
कार्यक्षेत्र
इस महीने कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में विवाद के कारण मानसिक परेशानी हो सकती है। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोगों के लिए समय ठीक है, प्रमोशन हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा है। कारोबार में सफलता मिलेगी। किसी पुरानी योजना जो आपने बनाकर रखी थी उस पर विचार कर काम की शुरुआत कर सकते है।
आर्थिक
पिछले दिनों किए गए प्रयासों के कारण इस महीने आपको धन प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी को नयी नौकरी मिल सकती है जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बच्चों की पढ़ाई पर खर्च हो सकता है।
शिक्षा
इस महीने स्टूडेंट के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण समय होगा। सूर्य और केतु की दृष्टि पंचम भाव पर है और राहु पंचम भाव में विराजमान है जिससे स्टूडेंट्स का माइंड डाइवर्ट हो सकता है, एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई करने की आवश्यकता है।
पारिवारिक
आपकी माँ की चली आ रही लंबी बीमारी ठीक होगी। माता का स्वास्थ्य अच्छा होने से चिंताएं दूर होंगी। परिवार के किसी सदस्य से नोकझोंक हो सकती है। घर में किसी धार्मिक कार्य या अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है। जिससे घर में सकारात्मकता आएगी। वैवाहिक लोगों के लिए समय अच्छा है। लवमेट के लिए समय सामान्य है।
स्वास्थ्य
इस महीने दांत दर्द एवं घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। चोट लगने की भी संभावना है सतर्क रहें। कोई परेशानी हो तो डॉक्टर से परामर्श ले।
उपाय
भगवान शंकर की प्रतिदिन पूजा करें।
कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र
इस महीने कार्यक्षेत्र में आपके किए गए प्रयासों का फल आपको मिलेगा। कोई प्रभावी योजना बनाकर कार्य करना फायदेमंद रहेगा। व्यापार में बिजनेस पार्टनर के सहयोग से फायदा फायदा होगा। नए व्यापार की शुरुआत भी हो सकती है जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
आर्थिक
इस महीने आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं खर्चों की भी अधिकता रहेगी।
शिक्षा
विद्यार्थियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है। आर्थिक परेशानियों की वजह से शिक्षा में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं।
पारिवारिक
पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। किसी रिश्तेदार से मदद मिल सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। लवमेट के साथ रिलेशन अच्छा रहेगा।।
स्वास्थ्य
पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य विशेष ख्याल रखें।
उपाय
सूर्यस्तुति करें।
मीन राशि
कार्यक्षेत्र
समय सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी निजी मामलों को ना लाएं। इस महीने जॉब में तरक्की के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा है। कारोबार में मुनाफा होने की उम्मीद है।
आर्थिक
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। कहीं इन्वेस्ट किया था तो उसका फायदा मिलेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी जॉब मिलने की उम्मीद है। पिता की सहायता से नया कारोबार शुरू कर सकते हैं जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा।
शिक्षा
स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। गुरु की दृष्टि पंचम भाव में होने से ज्ञान में वृद्धि होगी। मेहनत का फायदा मिलेगा।
पारिवारिक
परिवार का माहौल खुशहाल होगा। जीवन साथी के साथ कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। लवमेट के साथ शादी की बात पर परिवार वालों की मंजूरी मिल सकती है। परंतु कुछ जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनेगा साथ ही ससुराल वालों के साथ भी व्यवहार अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य
आंख, पेट और छाती से जुड़ी समस्या हो सकती है।स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
उपाय
प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें।
ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
ReplyDeleteअच्छी भविष्य वक्ता हैं आप
मेरे ब्लॉग पर आयें कमेंट भी करें यदि पढ़ेंगी तो पसंद जरूर आयेगा
https://chetnaspiritual.blogspot.com/2020/12/vishwamitrakatha.html