टैरो रिडिंग के अनुसार रक्षाबंधन पर बहन को राशि के मुताबिक दें उपहार


 हर राशि के जातक का स्वभाव अलग होता है,तत्व भी अलग है और सभी राशियां किसी न किसी ग्रह द्वारा शासित हैं. इसलिए  अगर भाई राशि के अनुसार अपनी बहन को  गिफ्ट दें तो  जानते हैं  कि रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहन को  उनकी राशि के हिसाब से कौन सा उपहार दें.
 


मेष 


  अगर किसी व्यक्ति की बहन की राशि मेष है तो रक्षाबंधन पर बहन को कुछ ऐसा उपहार दें जो उनके व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करता हो.मेष राशि वाले बहिर्मुखी होते हैं. अग्नि तत्व की राशि है जिस  कारण इनमें बहुत जोश होता है इन्हे एडवेंचर बहुत पसंद होता है तो आप  उसे बाइक ट्रिप पर ले जा सकते हैं.


वृष राशि 



वृषभ राशि का स्वामी  ग्रह शुक्र है,जो सौंदर्य और आनंद का ग्रह है.इस राशि के लोगों को बढ़िया भोजन, प्रीमियम कपड़े,एस्थेटिक उपहार पसंद होता है.अगर आपकी बहन वृषभ राशि की है तो उसे एक सुंदर दुपट्टा गिफ्ट कर सकते हैं.उसे आज आप क्लासी डिनर पर भी ले जा सकते हैं उन्हे बहुत ख़ुशी मिलेगी। 

मिथुन

मिथुन राशि वायु तत्व की राशि है जिस कारण स्थिर रहने या अपने बौद्धिक स्वभाव  की देखभाल करने में कठिनाइयों का सामना करती है.इनके लिए किसी एक चीज पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल होता है.अगर आपकी बहन इस राशि की है तो आप इस रक्षाबंधन पर उसके मन को शांत करने के लिए परफ्यूम या पसंदीदा किताबें उपहार में दे सकते हैं. आप उसे किसी हिस्टोरिकल प्लेस पर ले जा सकते हैं.

कर्क 

कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है यह जल तत्व की राशि है.इस राशि के लोग भावुक, संवेदनशील और मूडी होते हैं. कर्क राशि के लोग धन का संचय करने वाले होते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं।अपने परिवार की उन्नति से इन्हे ख़ुशी मिलती हैं. इस राशि के लोग पारिवारिक होते हैं लेकिन बहुत अधिक तनाव लेते हैं. चंद्रमा इनके  मूड और सेहत को भी प्रभावित करता है. चूंकि रक्षाबंधन पूर्णिमा पर मनाया जाता है. ऐसे में आपकी बहन की भावनाएं अपने चरम पर होंगी. उनके लिए सबसे अच्छा उपहार, आप उसे एक आरामदायक कुर्सी या एक किताब, जिसे वह लंबे समय से पढ़ना चाहती हो,दे सकते हैं. आप उसे उसकी पसंदीदा आइसक्रीम खिलाने के लिए बाहर ले जाएं.

सिंह

सिंह एक अग्नि तत्व वाली राशि है जो सूर्य द्वारा शासित है. इसलिए सिंह सक्रिय और साहसी होते हैं.इस राशि के लोग ड्रमैटिक होते हैं और सभ्य भी. ये बहुत गर्वित होते हैं इन्हे आकर्षण का केंद्र बनना पसंद हैं और साथ ही  ये खुद को पसंद करते हैं और खुद से प्यार करते हैं. इसलिए अगर आपकी बहन इस राशि की है तो उसे कुछ ऐसा गिफ्ट दें जो उसके गौरव को बढ़ाए और जिसे वो खुशी-खुशी अपने दोस्तों को  दिखा सके. उसे संगीत समारोह में ले जाएं.


कन्या 


कन्या राशि पर बुध का शासन है.यह लोग बुद्धिमान होते हैं. इस राशि के जातक जो कुछ करते हैं, उसमें पूर्णता की तलाश करते हैं. कन्या राशि के लोग सूचना और संचार में अच्छे होते हैं. यह क्विक लर्नर होते हैं और जल्द ही कनेक्शन बना लेते हैं. ये अक्सर जानकारी के समंदर में खो जाते हैं. कन्या राशि वालों को सेल्फ केयर की जरूरत होती है. अगर आपकी बहन कन्या राशि की है तो आप अपनी बहन के लिए एक हेल्थ पैकेज बुक कर सकते हैं या उसे योग या व्यायाम से जुड़ा उसका पसंदीदा सामान उपहार में दे सकते हैं.  उसे फूल या कमरे की सजावट का सामान भी दे सकते हैं.

तुला 

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, यह वायु तत्व वाली राशि है तुला राशि के लोगों  के लिए रिश्ते की ओर आत्मा की यात्रा की शुरुआत का भी प्रतीक है.इस राशि के लोग अपने जीवन में एस्थेटिक्स और लग्जरी की तलाश करते हैं.अगर आपकी बहन की राशि तुला है तो लग्जरी होम डेकोर या सिल्क कम्फर्ट वियर जैसी चीजें दें. 

वृश्चिक 

वृश्चिक एक जल तत्व वाली राशि है.वृश्चिक राशि मंगल द्वारा शाषित है और इसलिए ग्रह से इसकी उग्र ऊर्जा प्राप्त होती है.  इस राशि की लड़कियां और महिलाएं मजबूत, भावुक और जिद्दी होती हैं. यह राशि अपनी रचनात्मक ऊर्जा और खुद को बदलने की क्षमता के मामले में सभी राशियों में सबसे मजबूत हैं. इस राशि की लड़कियां जीवन की चरम सीमाओं से प्यार करती हैं. आप अपनी वृश्चिक राशि वाली बहन के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स या ऐसे ही किसी ट्रिप का पैकेज बुक कर सकते हैं.

धनु 


धनु एक अग्नि तत्व वाली राशि है, इस राशि का स्वामी बृहस्पति है.धनु राशि के लोगों को आसान जीवनशैली और कैजुअल ड्रेसिंग पसंद होती है. ये आम तौर पर जटिल चीजों में समय लगाना पसंद नहीं करते हैं. ये नई स्किल्स या नई भाषा सीखना पसंद करते हैं. इनमें अधिक जानने, अधिक समझने और लोगों को आगे बढ़ने में मदद करने की जिज्ञासा होती है तो अपनी धनु राशि वाली बहन के लिए नई भाषा सीखने के लिए कोई ऑनलाइन कोर्स बुक कर सकते हैं.

मकर 


मकर शनि द्वारा शासित एक पृथ्वी तत्व वाली राशि है. मकर के जातक जीवन को एक गंभीर व्यवसाय के रूप में देखते हैं और सफलता प्राप्त करने में बहुत रुचि रखते हैं. मकर राशि वालों के लिए सबसे अच्छा उपहार एक फैमिली रीयूनियन हो सकता है क्योंकि ये पारिवारिक माहौल से प्यार करते हैं. मकर राशि के लोग भौतिकवादी नहीं होते हैं इसलिए वे हमेशा अनुभवों और यादों को किसी भी चीज़ से अधिक पसंद करेंगे.आप अपनी बहन को   एक एंटीक ऑवरग्लास या एक टेडी दे सकते हैं. 

कुंभ 

 

कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं ,यह  वायु तत्व वाली राशि है. यह आविष्कार, व्यक्तित्व, चेतना और प्रतिभा का प्रतीक है. अगर आपकी बहन  कुंभ राशि की हैं तो आप उन्हे  उनकी पसंद का क्रेजी हेयर कलर सेशन गिफ्ट करें और घर की सजावट के लिए प्रकृति से जुड़ी चीजें, एक पायल या एक स्टफ्ड पेंगुइन टॉय दे सकते हैं.

मीन 


बृहस्पति ग्रह के स्वामित्व वाली मीन राशि एक जल तत्व वाली राशि है. इस राशि की महिलाएं बहुत केयरिंग और हमेशा दूसरों के लिए दयालु भाव रखने वाली होती हैं. इस राशि के  लोग बहुत आध्यात्मिक होते हैं. मीन राशि वालों को अपने आसपास आराम, केयर, व्यवस्था और स्वच्छता पसंद है. आप अपनी मीन राशि वाली बहन के लिए एक अच्छा पेडीक्योर सेशन बुक करें. उसे सॉफ्ट टच स्कार्फ या कम्फर्ट वियर गिफ्ट करें.


आचार्या दीपिका श्रीवास्तव 

वैदिक ज्योतिष ,टैरो कार्ड रीडिंग एक्सपर्ट ,फेस रीडिंग 

7462019762 





Comments

Popular posts from this blog

इस प्रकार भगवान शिव को प्रसन्न कर मनाएं रक्षाबंधन का त्यौहार